मकान मालिक को हनीट्रैप में फंसा ब्लैकमेल कर रही थी महिला, शख्स की एक समझदारी ने उसे लूटे जाने से बचा लिया
फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- हरियाणा के फरीदाबाद में एक किरायेदार महिला द्वारा अपने मकान मालिक को हनीट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली का मामला सामने आया है। मकान मालिक तो उसके जाल में फंसकर उसे रुपए देने भी चला गया था, लेकिन इससे पहले उसने एक ऐसा काम किया कि वह इन लुटेरी महिलाओं के चक्कर में उलझकर अपनी रकम गंवाने से बच गया। दरअसल शख्स ने समझदारी से काम लेते हुए महिला के ब्लैकमेल करने की बात अपनी पत्नी को बता दी, जिसके बाद उसकी पत्नी ने भी ठंडे दिमाग से काम लेकर इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी और आगे पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने एक महिला को हनीट्रैप की साजिश रचने और इसके तहत 1 लाख रुपए की जबरन वसूली करने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.