हाजीपुर, फरवरी 26 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव से एक युवक को जन्मदिन में खाना खिलाने के लिये ले गया जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी हैं। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कटहरा थाना क्षेत्र के खाजेचांद छपरा गांव निवासी किश्मत देवी द्वारा आरोप लगाया गया है कि वह मखदुमपुर गांव में विक्की सिंह के मकान में डेरा लेकर रहती है और उसका पति परमेश्वर पासवान यहां राज मिस्त्री का कार्य करता है। बीते रविवार के सुबह मकान मालिक आये और कहा कि हमारे यहां जन्मदिन के अवसर पर भोज है। अपने पुत्र लक्ष्मण कुमार को हमारे साथ भेज दो कुछ काम है, वह कर भी देगा और खाना खाकर वापस चला आयेगा। उसके बातों पर विश्वास कर पीड़िता ने अपने 25 वर्षीय गूंगा पुत्र को जाने दिया। जब वह वापस नहीं लौटा तो पूछताछ करने पर विक्की ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.