मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज। चांदपुर सलोरी में दीवार गिरने से हुई सुमित यादव की मौत मामले में मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। बुधवार शाम आए आंधी-तूफान में चांदपुर सलोरी में कैलाशपुरी कॉलोनी के रहने वाले प्रमोद यादव के दो बेटों में बड़े 22 वर्षीय सुमित यादव की मौत हो गई थी। गोशाला में मौजूद सुमित पर पड़ोस में बन रहे मकान की दीवार गिर गई थी। इंस्पेक्टर शिवकुटी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- आधे घंटे की आंधी में 26 की मौत, पांच घायल सुमित के घरवालों ने गुरुवार को हादसे के संबंध में एक शपथपत्र भी दिया है जिसमें आंधी-तूफान का जिक्र किया गया है। यह भी पढ़ें- डिलारी में आंधी-बारिश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.