मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन
बुलंदशहर, जून 28 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला पक्काबाग मे जर्जर छज्जा के मलबे में दबने से 10 वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान देर शाम मौत हो गई।रविवार को परिजनो ने कोतवाली पहुँच मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला पक्का बाग निवासी टेकचंद ने बताया कि उनकी 10 वर्षीय बेटी ईशा शनिवार को दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोस के एक मकान का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी । परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। शनिवार देर शाम नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान ईशा की मौत हो गई। पीड़ित टेकचंद ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के लोगों ने कई बार मकान मालिक को छज्जे की जर्जर हालत के बारे में अवगत कराया था यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.