मकान मालिकों को बड़ी राहत, ओटीएस की डेट 14 दिसंबर तक बढ़ी
नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- यूपी की राजधानी लखनऊ की मकान मालिकों को लंबित कर जमा करने के लिए योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। शासन ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि एक माह बढ़ा दी है। अब भवन स्वामी 14 दिसंबर 2026 तक योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। वहीं, योजना के तहत निर्धारित धनराशि जमा करने और प्राप्त आवेदनों के अंतिम निस्तारण की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है। एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ के भवन स्वामियों को लंबित गृहकर के साथ जलकल विभाग से संबंधित बकाया जलकर, सीवरकर एवं जलमूल्य के मामलों में भी योजना का लाभ मिलेगा। शासन द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, पहले ओटीएस योजना में आवेदन की अवधि 15 अगस्त से 14 नवंबर 2026 तक निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 14 दिसंबर 2026 कर दिया गया है। इसी प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.