गोरखपुर, जनवरी 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एम्स थानाक्षेत्र में जालसाजों ने महादेव झारखंडी टुकड़ा-1 निवासी सुजीत कुमार अग्रहरी से मकान के फर्जी दस्तावेजों के सहारे 36 लाख रुपये हड़प लिया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उस मकान को तीसरे व्यक्ति को बेंच दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दिव्यनगर कॉलोनी निवासी दिग्विजय सिंह समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पीड़ित सुजीत कुमार अग्रहरी ने बताया कि वर्ष 2022 में कलक्ट्रेट कचहरी परिसर में उनकी मुलाकात दिव्यनगर कॉलोनी निवासी दिग्विजय सिंह से हुई थी। दिग्विजय सिंह दो अन्य लोगों के साथ आए थे और उन्होंने आवास विकास कॉलोनी स्थित मकान संख्या-490 को बेचने की बातचीत शुरू की। स्वामित्व के प्रमाण के रूप में जनवरी 2022 की गृह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.