देहरादून, अप्रैल 1 -- बसंत विहार थाना क्षेत्र में मकान बेचने का झांसा देकर एक दंपती से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित की शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि महिला ने उसी मकान का सौदा किसी अन्य व्यक्ति से भी कर लिया था। जीएमएस रोड स्थित कांवली रोड निवासी एसके डोगरा और उनकी पत्नी किरण बाला डोगरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने विवेक विहार निवासी अविनाश शर्मा और उनकी पत्नी रूबी शर्मा उर्फ नीरू शर्मा का मकान खरीदने का सौदा किया था। प्रॉपर्टी डीलर गौरव कुमार और राजेंद्र चौहान के माध्यम से छह अक्तूबर 2025 को डील 1.76 करोड़ रुपये में हुई। पीड़ित दंपती के अनुसार उन्होंने टोकन के रूप में 11 हजार रुपये नकद और एक लाख रुपये का चेक र...