कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर, संवाददाता। गोविंद नगर में मकान बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये हड़पने में युवक ने पुलिस आयुक्त के आदेश पर विधवा महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। जूही पीली कॉलोनी निवासी मनजीत कटियार की तहरीर के अनुसार वर्ष-2022 में गोविंद नगर स्थित 344 वर्गगज के मकान का सौदा एल ब्लॉक निवासी रूपारानी टंडन और उनके बेटे राजू टंडन व नवीन टंडन से किया था। इस दौरान आरोपितों ने अनुबंध कराते हुए 15 लाख रुपये चेक व आरटीजीएस के माध्यम से और 5 लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद उन्हें मकान फ्री-होल्ड कराकर बैनामा करना था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। वहीं बीती 11 सितंबर को एक पुरानी वसीयत का हवाला देते हुए सौदे से मुकर गए और बताया कि मकान के मूल आवंटी गोपाल टंडन हैं। इस तथ्य को छिपाकर रुपये लिए गए नोटिस देने के बावजूद कोई पैसा वापस...