मकान बेचने के नाम पर 19 लाख की ठगी, भाजपा नेता बताकर दी धमकी
अलीगढ़, सितम्बर 10 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक युवक से मकान बेचने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली। रुपए मांगने पर खुद को भाजपा नेता बताकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।राधे अपार्टमेंट निवासी अजीत प्रताप सिंह ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि सिकंदराराऊ के गांव दरियापुर निवासी नरेन्द्र व उनके बेटे से पारिवारिक संबंध थे। इसी बीच दोनों परिवारों के बीच रुपए का लेनदेन होता रहता था। बीते वर्ष परिवार की जरूरतों का हवाला देकर दोनों ने करीब 19 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद रुपए वापस नहीं किए। दबाव बनाने पर मकान का बैनामा करने की बात कहने लगे। अब बैनामा करने से भी इंकार कर दिया। रुपए मांगने पर खुद को भाजपा नेता बताते हुए मुख्यमंत्री त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.