गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला कस्बे के खटिकाना मोहल्ला निवासी श्रवण सोनकर ने मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर धन हड़पने और जातिगत गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी गोला को दी गई तहरीर में बताया कि बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेईली गांव के मूल निवासी एवं वर्तमान में गोला कस्बा निवासी आकाश जायसवाल पुत्र सतीशचंद्र जायसवाल से मकान को दस लाख रुपये में खरीदने का इकरार 3 फरवरी 2024 को हुआ था। इस दौरान 6 लाख 50 हजार रुपये बयाना के रूप में दिए गए और लिखित सौदा भी किया गया। आरोप है कि शेष धनराशि तैयार होने पर जब बैनामा कराने की बात की गई तो आरोपी ने समय न होने की बात कहते हुए नवंबर 2025 में बैनामा करने का आश्वासन दिया। बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.