देहरादून, अप्रैल 8 -- मकान बेचने का झांसा दे जालसाज दंपति ने 11.50 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में पता चला कि आरोपियों ने वह मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि डीएल रोड निवासी घनश्याम सहानी ने तहरीर दी। उन्होंने 12 नवंबर 2021 को हरिकिशन कोठियाल और उनकी पत्नी संगीता कोठियाल निवासी अजबपुर के मकान का सौदा 50 लाख रुपये में तय किया था। बयाने के तौर पर उन्होंने चार लाख रुपये दिए। साथ ही प्रॉपर्टी डीलर सतीश कपूर के नाम पर भी एक लाख रुपये का चेक दिया। दोनों पक्षों में एग्रीमेंट हुआ और रजिस्ट्री के लिए 10 जून 2022 की तारीख तय की गई। आरोप है कि इसके बाद हरिकिशन कोठियाल ने निजी समस्याओं का हवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.