मकान बेचने का झांसा देकर वित्तीय सलाहकार से 87 लाख ठगे
फतेहपुर, मई 9 -- फतेहपुर। एक फाइनेंस कंसल्टेंट ने सदर कोतवाली क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी चार लोगों पर मकान बेचने के नाम पर करीब 87 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। दबाव में आरोपी ने 35.57 लाख वापस करने के बाद करीब 52 लाख रुपये डकार गया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है। मलवां थाना के कोराई गांव निवासी मो. मुस्तफीक सिद्दीकी ने बताया कि वह वीआईपी रोड स्थित एक फाइनेंस कंसल्टेंट ऑफिस का निदेशक है। आरोप है कि उसके कार्यालय में काम करने वाली आकांक्षा तिवारी ने अपनी मां रीता तिवारी और भाई अभिषेक तिवारी के साथ मिलकर गोपाल नगर स्थित मकान आर्थिक तंगी के कारण बेचने की बात कही। इसके बाद धीरे-धीरे रकम देने पर मकान की रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिलाया। उसने विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.