इटावा औरैया, जून 18 -- जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केस्त में मकान बनाने का काम कर रहे राजमिस्त्री ने ही मालिक के घर में चोरी कर डाली। पुलिस ने आरोपी को कचोरा बाईपास से गिरफ्तार कर उसके पास से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। बरामद सामान की कीमत करीब 3 लाख आंकी गई है। गांव केस्त निवासी अनीता देवी पत्नी रमेश चंद्र राठौर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर पर काफी समय से राकेश उर्फ कल्लू निवासी दतावली फ्रेंड्स कॉलोनी हाल रुकुल स्कूल कैस्त जसवंतनगर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। आरोपी ने बुधवार रात घर से सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी कुंडल, अंगूठी, नाक की कील, चांदी की दो करधनी, सात जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, तीन खड़ुआ और 30,000 नकद चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- फॉलोअप : फरार आरोपियों से 1.34 करोड़ का सोना बरामद करना चु...