कोडरमा, अप्रैल 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के मडुआटांड़ में मकान बनाने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब एक निर्माणाधीन मकान की छत पर सरिया चढ़ाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, मडुआटांड़ निवासी उमेश मोदी के मकान में काम चल रहा था। इसी दौरान सरिया 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे काम कर रहे मजदूर मदन रजक उर्फ कारू रजक (50 वर्ष), निवासी कन्द्रपडीह, जयनगर, गंभीर रूप से झुलस गए।घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मिस्त्री की मौत मकान मालिक के पुत्र ने बताया कि मृतक पिछले तीन दिनों से अकेले काम कर रहे थे और सरिया छत पर चढ़ाने के दौरान यह हादसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.