बिजनौर, जून 15 -- सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर ग्राम गिलाडा निवासी बब्बू कुमार को ग्राम प्रधान पति उदित चौधरी ने पाँच हज़ार की आर्थिक सहायता करते हुए अन्य लोगों से भी सहायता करने का आह्वान किया। बता दें कि सोशल मीडिया पर ग्राम गिलाडा निवासी बब्बू कुमार कश्यप ने वीडियो वायरल की थी, हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनकी माताजी की बीमारी के इलाज में उन्हें अपना घर गिरवी रखना पड़ गया था और कर्ज चुकाने के लिए उन्हें 4 महीने का समय मिला है और यदि वह कर्ज नहीं चुका पाए तो उनका घर उनसे छिन जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर ग्राम प्रधानपति उदित चौधरी ने आर्थिक सहायता देते हुए अन्य लोगों से भी सहयोग देने का आह्वान किया।

हिं...