मकान बंटवारे के विवाद में हुई मारपीट
सीतापुर, जून 25 -- सीतापुर। सन्दना के कुचलाई गांव में पुश्तैनी मकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहा विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के दौरान घर में रखे सामान भी तोड़ने का आरोप है। आरोप है कि बड़े भाइयों ने छोटे भाई का सामान घर से बाहर फेंक दिया। साथ ही टीवी, फ्रिज, बेड, कुर्सियां, अलमारी समेत अन्य घरेलू सामान में तोड़फोड़ कर दी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.