बरेली, मई 10 -- नवाबगंज, मकान के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट के दौरान बड़े भाई द्वारा फेंकी गई ईंट लगने से छोटे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिजौलिया गांव निवासी 32 वर्षीय इरफान अपने परिवार के साथ रहते थे। वह पांच भाइयों में एक थे। बताया जा रहा है कि मकान के बंटवारे को लेकर उनका अपने तीसरे नंबर के भाई अजब शाह से लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- भाइयों के विवाद में बड़े भाई की पीटकर हत्या, पिता और छोटा भाई हिरासत में शनिवार रात मकान की दीवार तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है ...