मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने बघरा ब्लॉक के गांव खेड़ी दूधाधारी निवासी सोहनलाल प्रजापति के मकान पर ग्राम प्रधान अनुज देशवाल, लेखपाल बसंत बालियान व तितावी थाना प्रभारी पवन चौधरी द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के विरोध में डीएम कार्यालय पर धरना देते हुए अधिनस्थ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की कि उक्त भूमि पर बने सभी मकानों की वे सरकारी जमीन पर बने ग्राम प्रधान के घर की भी उच्च स्तरीय गंभीरता से जांच हो ओर भ्रष्टाचारी लेखपाल बसंत बालियान वे भ्रष्ट्राचारी तितावी थाना प्रभारी पवन चौधरी को सस्पेंड कर कानूनी कार्यवाही हो ओर प्रधान पर भी मुकदमा दर्ज के सख्त कार्यवाही हो। इस दौरान रामपाल सिंह पाल, राकेश वालिया, इंद्रमल प्रजापति...