फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित राजपूताना मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के बाद न्यायालय के आदेश पर जिस सास को पुलिस ने घर में फिर से प्रवेश कराया था, उस घर पर कुछ देर बाद ही फिर से बहू ने कब्जा कर लिया। सास अब पुलिस के चक्कर काट रही है। शनिवार को सास घर पर गई भी, लेकिन बहू ने अंदर से दरवाजा ही नहीं खोला। राजपूताना निवासी सत्यवती का अपनी पुत्रवधु कृष्णा से विवाद चल रहा था। घरेलू कलह के चलते बहू ने सास को काफी पहले घर से निकाल दिया था। सास ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट का फैसला आने के बाद में बीते दिनों सिटी मजिस्ट्रेट एवं थाना दक्षिण पुलिस ने घर का ताला तोड़ कर दूसरा ताला लगाया था, लेकिन कुछ देर बाद ही बहू घर पर पहुंची तो पुलिस द्वारा लगाए ताले को तोड़ कर फिर से घर पर कब्जा कर लिया। अब बुजुर्ग महिला इस माम...