अमरोहा, दिसम्बर 16 -- हसनपुर, संवाददाता। मकान पर प्लास्टर करते वक्त नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक गजरौला थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर खालसा निवासी 35 वर्षीय संजीव कुमार जाटव पुत्र दयाराम जाटव सोमवार को नगर की राजपूत कॉलोनी निवासी व्यक्ति के मकान पर प्लास्टर करने का काम कर रहा था। नजदीक से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से इस दौरान संजीव के हाथ में पकड़ी गई अल्युमिनियम की फंटी छू गई। करंट के संपर्क में आने से संजीव बुरी तरह झुलस गया। उसे एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। निर्माणाधीन बिल्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.