प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस के पत्रिका चौराहे के समीप सोमवार शाम पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। हालांकि, पुलिस टीम को देखते ही आधा दर्जन से अधिक युवक-युवतियां आसपास की छतों पर कूदकर भाग निकले। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस की छापेमारी और छत से भागते लोगों की फोटो व वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इसकी पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ले के कुछ लोगों ने सोमवार शाम डायल 112 पर फोन कर मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी थी। इसकी जानकारी होते ही पीआरवी की टीम ने मकान पर दबिश दी। लेकिन, पुलिस की भनक लगते ही मकान के अंदर से आधा दर्जन से अधिक युवक व युवतियां आसपास के मकानों की छत से होते हुए फरार हो गए। पुलिस चार लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.