मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप
नोएडा, जून 16 -- रबूपुरा। क्षेत्र के गांव मेहमदपुर में एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ अपने मकान पर ज़बरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के विरोध पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। पुलिस ने एक महिला आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला बीना देवी ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि रविवार दोपहर को वह अपने घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही कृष्णा, हरिशंकर, धर्मेंद्र और सोनिया उनके घर को कब्जाने की नियत से अंदर घुस आए और अभद्रता करते हुए गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की। आरोपियों ने घर में रखा सामान बाहर फेंक दिया। मारपीट कर पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया और जबरन कब्जा कर लिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.