देवरिया, अप्रैल 13 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली क्षेत्र के हडुवा उर्फ औरंगाबाद गांव में भूमि व मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं आपस में उलझती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है।एक पक्ष के जगदीश गोंड़ का आरोप है कि जमीन क्रय की थी। तब से उक्त भूमि पर बाउंड्री कराकर आगे चार दुकान एवं पीछे दो कमरे तथा शौचालय बनाकर अपने परिवार सहित रह रहे हैं। हाल के अंश निर्धारण के दौरान फर्जी तरीके से उस जमीन पर दूसरे का नाम दर्ज करा दिया गया। तभी से वे लोग उस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बात को लेकर हुए विवाद का अब वीडियो वायरल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.