काशीपुर, मार्च 6 -- काशीपुर, संवाददाता। एक व्यक्ति ने अपने भाई समेत चार लोगों पर उसके मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुमाऊं कॉलोनी, गड्ढा कॉलोनी निवासी मंगली सिंह पुत्र स्व. मवासी राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका भाई सूरज चौहान निवासी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद अपने साथ सूरज सेन, हरविंदर सिंह और डॉ. मुनेश को लेकर उसके घर पहुंचा। उन्होंने उससे मकान खाली करने को कहा और दावा किया कि उन्होंने यह मकान खरीद लिया है। मंगली सिंह के अनुसार उसने बताया कि मकान और जमीन का मामला काशीपुर कोर्ट में विचाराधीन है और बिना अदालत के आदेश के मकान नहीं लिया जा सकता। इस पर उन्होंने उनसे और परिजनों के साथ मारपीट शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.