रामपुर, फरवरी 19 -- थाना क्षेत्र के मंढौली गांव निवासी प्रेम सिंह ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कहा था कि वह रूद्रपुर में सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी करता है। उसने अपनी बेटी मनीषा और मनोज की शादी मढोली गांव में की थी। शादी करने के बाद वह रूद्रपुर चला गया और उसके घर में दोनों बेटियों अपने पति और परिवार के साथ रहने लगीं। आरोप लगाया कि उसके दोनों दामादों ने मकान पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर आरोपी उसके और पत्नी के साथ मारपीट करते थे। अब पीड़ित के शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने गब्बर सिंह,अजय,गब्बर सिंह का लड़का,पप्पू और पप्पू के लडके के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.