शाहजहांपुर, मार्च 12 -- थाना क्षेत्र के गांव वाली अकबरपुर नवादा निवासी गुड्डू लाल ने दो लोगों पर पैतृक मकान पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह इन दिनों कटरा में रह रहे हैं, जबकि गांव स्थित उनके पैतृक मकान पर अरवन सिंह और अवधेश ने ताला लगाकर कब्जा कर लिया है। गुड्डू लाल के अनुसार जब वह मकान का ताला खोलने गांव पहुंचे तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.