गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र के देवराड़ वाबू गांव की निवासी हिरन कुमारी ने अपने ही परिजनों पर मकान कब्जाने और फसल काट लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, वह अपने माता-पिता की सेवा के लिए उनके साथ ही रह रही थी। खुश होकर पिता ने 15 सितंबर 2021 को रजिस्टर्ड वसीयत के माध्यम से मकान का उत्तरी हिस्सा उसके नाम कर दिया था। पीड़िता ने बताया कि पिता का निधन 6 अगस्त 2025 और माता का 11 मार्च 2026 को हो गया। इसके बाद उसके भतीजे विनय सिपाही समेत अन्य परिजनों ने 2 अप्रैल को मकान के मुख्य गेट पर जबरन ताला जड़कर उसे घर से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- खेत से फसल न काटने देने का आरोप आरोप है कि विपक्षियों ने उसकी छह बीघा गेहूं की फसल भी काट ली और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.