संभल, जनवरी 10 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां निवासी सुकेशचंद ने कस्बा गवां के ही एक व्यक्ति पर उनके मकान पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि मोहल्ला बढ़ीगढ़ी में उनका एक मकान स्थित है, जिस पर ताला लगा हुआ था। आरोप है कि करीब तीन दिन पूर्व कस्बा गवां के एक व्यक्ति ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर मकान का ताला तोड़ दिया और जबरन उस पर कब्जा कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने थाना रजपुरा में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि मकान पर कब्जा किए जाने से उसे मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.