बलरामपुर, मई 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में भवन निर्माण सामग्री के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सरिया, सीमेंट, मौरंग, गिट्टी, पाइप, टाइल्स, पेंट और बिजली फिटिंग जैसे सामान महंगे होने से मकान निर्माण की लागत तेजी से बढ़ गई है। निर्माण कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होने, समुद्री परिवहन महंगा होने और डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के कारण बाजार में यह स्थिति बनी है। मकान निर्माण के सामग्री में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है।अमेरिका व ईरान के बढ़ते अन्तरर्राष्ट्रीय तनाव के कारण आयात-निर्यात पर खासा विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जिसका असर अब मकान निर्माण सामग्रियों पर भी दिखाई देना लगा है। व्यापारियों की मानें तो क...