मकान निर्माण रोकने को धमकी, रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- इकदिल। क्षेत्र के ग्राम रीतौर निवासी मोहम्मद रफीक ने थाने में तहरीर देकर नामजद तीन लोगों पर दीवार और गेट को नुकसान पहुंचे का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उनके पास प्लॉट के वैध दस्तावेज मौजूद हैं और वे उस पर मकान बनवाना चाहते हैं। लेकिन पड़ोस के कुछ लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। 11 अप्रैल की रात आरोपियों ने मौका पाकर दीवार और गेट को नुकसान पहुंचाया, जिससे लगभग 10 हजार रुपये की क्षति हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- चोरी के आरोप में युवक की पिटाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.