कौशाम्बी, जून 15 -- चायल तहसील के तरना गांव की सुकून देवी पत्नी दूधनाथ आरोप है कि उन्होंने गांव में एक भूमि का कुछ हिस्सा वर्ष 2005 में खरीदा था। जालसाजी करते हुए सहखातेदारों ने उसकी जमीन को दूसरे के नाम पर बेच दिया। शेष बची हुई भूमि पर वह निर्माण कार्य कर रही है तो दबंग उसको निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। आए दिन उससे गाली-गलौज की जाती है। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला की शिकायत पर सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...