कानपुर, जून 17 -- सचेंडी। बिनौर गांव में पुश्तैनी मकान में निर्माण को लेकर पिता-पुत्र को पीटने में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिनौर क्रॉसिंग के पास रहने वाले धीरेन्द्र सिंह उर्फ छुन्ना के मुताबिक, पुश्तैनी मकान के बंटवारे का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस के बाद भी परिवार के रामशरण और शिवशरण निर्माण कार्य कराने लगे। आरोप है कि, जब वह बेटे के साथ विरोध करने पहुंचे तो आरोपित समेत अभिषेक, सत्यम, गोलू और ममता ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...