पीलीभीत, जून 20 -- पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ललपुरिया साहब सिंह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामचन्द्र पुत्र स्वर्गीय जानकी प्रसाद ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि स्कूल के पास स्थित वसीयती जमीन में उनका एक-चौथाई हिस्सा है, जहां वे मकान निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि उनके भाई श्रीकृष्ण, भाभी माया देवी तथा अजीत कुमार ने उन्हें निर्माण कार्य नहीं करने दिया और बुनियाद भरने से रोक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने रामचन्द्र के साथ मारपीट की तथा सीने में लात-घूंसे मारे, जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। गांव के प्रीतम राम पुत्र भोपाली राम ने भी मारपीट करते हुए निर्माण करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...