संभल, मार्च 13 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रुकनाबाद में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नेत्रपाल पक्ष के लोग अपनी जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। विरोध के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ने पर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से विजय सिंह और जुगेंद्र घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से नेत्रपाल, विजयपाल समेत अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर भेजा। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.