मकान निर्माण के नाम पर 38.50 लाख की धोखाधड़ी
प्रयागराज, जून 23 -- नसीरपुर सिलना में एक बुजुर्ग महिला से कथित बिल्डर और उसके साथियों ने मकान बनाने के नाम पर 38.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। न्यायालय के आदेश पर एयरपोर्ट थाने में तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कौशाम्बी के सरायअकिल की मूलनिवासी सीमा पांडेय की तहरीर के मुताबिक, उन्होंने नसीरपुर स्थित साईं विहार कॉलोनी में जमीन खरीदी थी। जिस पर मकान बनवाने के लिए राजापुर के कथित बिल्डर अंकेश अग्रहरि से संपर्क किया। आरोप है कि अंकेश अग्रहरि ने अपने साथी शोएब और अमित गुप्ता समेत दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पीडीए से नक्शा पास कराने और भवन निर्माण के नाम पर अलग-अलग किश्तों में करीब 38.50 लाख रुपये लिया। लेकिन, आरोपियों ने निर्माण कार्य पूरा नहीं किया और रुपये वापस मांगने पर उल्टे दस लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। खुद को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.