देवरिया, अप्रैल 3 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामपुर गौनरिया चौराहे पर स्थित एक मकान की ऊपरी हिस्से का निर्माण के दौरान बरजा की सफाई करते समय एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। गुरुवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।चिउरहा गांव के सेमरहा टोला निवासी अदालत चौहान (49), पुत्र स्वर्गीय मुद्रिका चौहान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह चिउरहा गांव के दोराची टोला निवासी फूलबदन यादव, रामपुर गौनरिया चौराहे के पास सेमरहा मोड़ के समीप मकान बनवाकर रह रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने मकान के ऊपरी हिस्से का निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसी निर्माण कार्य में 29 मार्च को अदालत चौहान मजदूरी करने गए थे। काम के दौरान वह मकान के ऊपरी हिस्से ...