कौशाम्बी, दिसम्बर 14 -- सिराथू कस्बे की रहने वाली अपर्णा श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी पैतृक मकान मंझनपुर कोतवाली इलाके के गंभीरा पूरब गांव में है। पीड़िता की मानें तो 11 दिसंबर की सुबह वह पैतृक मकान का निर्माण कराने के लिए ट्रैक्टर से ईंट आदि सामग्री उतरवा रही थी। तभी गंभीरा पूरब के रहने वाले लालमन पांडेय और सुनील श्रीवास्तव अकारण गाली-गलौज करने लगे। निर्माण सामग्री नहीं उतरने दी। विरोध करने पर कई थप्पड़ जड़ दिए। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.