मकान ध्वस्त कर वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
गिरडीह, मई 18 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ विभागीय टीम सोमवार को एक्शन मोड़ में दिखी। वन भूमि पर बने मकान को धाराशायी कर विभागीय टीम ने वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया। यह मामला गोलगो पंचायत के पहाड़पुर गांव से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि पहाड़पुर गांव के बड़कु हांसदा द्वारा वन भूमि को अतिक्रमण कर मकान बनाने की विभाग को सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मामले की जांच की गई। जांच में वन भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। वन विभाग ने सबसे पहले जमीन अतिक्रमणकारी को वन भूमि से अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया, लेकिन उनके द्वारा वन भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया और भवन निर्माण कार्य किया जाता रहा। रेंजर एस के रवि के निर्देश पर एक टीम गठित की गई और सोमवार को उनके नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वन भूमि पर बने मकान को गिराकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.