मकान दिलाने के नाम पर 26.50 लाख की ठगी
बलरामपुर, जून 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। अपने सपनों का घर खरीदने की चाह एक महिला को लाखों रुपये की ठगी का शिकार बना गई। नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला से मकान दिलाने के नाम पर पहले 26.50 लाख रुपये वसूले गए और जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने कथित तौर पर उसके घर पहुंचकर चार लाख रुपये की नकदी भी ले ली। मामले में लंबे समय तक कार्रवाई न होने पर पीड़िता को न्यायालय की भी शरण लेनी पड़ी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अनूप कुमार पांडेय के आदेश पर नगर कोतवाली में लखनऊ निवासी पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर क्षेत्र के तुलसीपार्क मोहल्ला निवासी कलावती गुप्ता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2017 में मकान खरीदने के उद्देश्य से उनकी मुलाकात लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.