अमरोहा, जनवरी 7 -- हसनपुर। नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी नईम पुत्र अलाउद्दीन का कहना है कि करीब एक माह पूर्व एक रिश्तेदार ने उससे अपना मकान खरीदने का प्रस्ताव दिया था। विश्वास में आकर नईम ने 8 लाख रुपये नकद और 5 लाख रुपये चेक के माध्यम से कुल 13 लाख रुपये रिश्तेदार को दे दिए। आरोप है कि कुल रकम प्राप्त करने के बाद अब आरोपी मकान की रजिस्ट्री करने से मुकर रहे हैं। रकम वापिस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित और उसके भाई के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.