भदोही, दिसम्बर 18 -- भदोही, संवाददाता। शहर के गाजीपुर गोला बाजार के पास बुधवार की देर शाम जर्जर मकान से गिरकर दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने 55 वर्षीय राजेश सरोज को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज चल रहा है। उक्त मोहल्ला निवासी मोहम्मद जफर का मकान काफी जर्जर हो गया है। उसे वह तोड़वाने का काम कर रहे हैं। औराई थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी राजेश सरोज और जौनपुर जिले के सेमुही, रामपुर निवासी 50 वर्षीय विजय शंकर आधा दर्जन मजदूरों के साथ मकान को तोड़ रहे थे। बुधवार की देर शाम छत पर पत्थर की पटिया उखाड़ते समय राजेश और विजय शंकर पटिया सहित नीचे गिर गए। जिससे दोनों को गंभीर चोटे आई। आनन फानन में मकान मालिक ने अपने निजी वाहन से घायलों को लेकर शहर के एमबीएस अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.