गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम के रोशनपुरा इलाके में बुधवार दोपहर जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान अचानक छत गिर गई। इसके मलबे में दबने से दो महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में एक महिला गर्भवती बताई जा रही। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। छत गिरने से आई तेज आवाज से लोग भयभीत हो गए। हादसे के वक्त पास की गली में वाई-फाई की लाइन डालने का काम कर रहे उत्तरप्रदेश के गोरखपुर निवासी योगेश साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। युवकों ने तुरंत साहस दिखाया और मलबे को हाथों से हटाना शुरू किया। शोर सुनकर स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर, सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि मकान ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.