देवरिया, जून 10 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तहसील क्षेत्र में चल रहा मकान जनगणना कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब तक करीब 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है, जिससे सलेमपुर तहसील जिले में सबसे आगे बनी हुई है। प्रशासन ने 20 जून से पहले हर हाल में जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। तहसील क्षेत्र में कुल एक हजार छानबे हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) निर्धारित किए गए हैं। इनमें से एक हजार से अधिक एचएलबी का कार्य पूरा हो चुका है। प्रगणक और सुपरवाइजर भीषण गर्मी के बावजूद घर-घर पहुंचकर मकानों की नंबरिंग करने के साथ 33 बिंदुओं पर आवश्यक आंकड़े एकत्र कर ऑनलाइन फीडिंग कर रहे हैं। जनगणना कार्य को सफल बनाने में फील्ड ट्रेनर डॉ. गोविंद मिश्रा, शिशिर राय, अरविंद कश्यप, मयंक पांडेय और जावेद अंसारी समेत अन्य कर्मी सक्...