हमीरपुर, फरवरी 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर-बाँदा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए ग्राम पंधरी में सड़क किनारे बने ग्रामीणों के मकानों के गिराये जाने की नोटिस कार्यदायी संस्था द्वारा जारी किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश गहरा गया। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा। सुमेरपुर विकासक्षेत्र के पंधरी गांव निवासी संजय प्रजापति, सुरेंद्र कुमार, पुन्नू लाल, रामप्रकाश, पुष्पेंद्र, रामप्रकाश, बरदानी लाल, मोहित, जगदीश प्रसाद आदि ने दिए ज्ञापन में बताया कि सुमेरपुर-बाँदा मार्ग के सड़क किनारे उनके 100 वर्ष पुराने कच्चे-पक्के आशियाने स्थित है। इस मार्ग के निर्माण से पहले से ही उनके पुस्तैनी मकान बने हुए है। बताया कि सुमेरपुर-बाँदा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर उनके पुस्तैनी मकान गिराने के बावत पीडब्लूडी विभाग द्वारा नोटिस ज...