वाराणसी, अप्रैल 28 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाददाता। अखरी स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के श्रवण कुमार सिंह ने वीडीए सुपरवाइजर अरविंद पांडेय पर घूस मांगने का आरोप लगाया। पुलिस चौकी में तहरीर देकर उन्होंने बताया कि वह सोमवार को बिना नक्शा भवन निर्माण की जांच करने पहुंचे। मकान गिराने का डर दिखाकर उन्होंने उनसे रिश्वत मांगी। वह 20 हजार रुपये में मामला निपटाने के लिए तैयार हो गए। इस बीच, उन्हें पूरी बातचीत की वीडियो क्लीपिंग तैयार किए जाने का संदेह हुआ। भागने की कोशिश में वह गिरकर चोटिल भी हो गए। उनका मोबाइल फोन गिर गया जिसे पुलिस चौकी में जमा कराया गया। उधर, वीडीए सुपरवाइजर ने भवन स्वामी समेत दो लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया। भवन स्वामी की मानें तो जांच के नाम पर वीडीए सुपरवाइजर उनके पास दो बार आ चुके हैं। पहली बार वह उनसे...