मकान गणना व सूचीकरण कार्य संपन्न, प्रगणक को किया गया कार्यमुक्त
बलरामपुर, जून 5 -- उतरौला, संवाददाता। जनगणना 2027 के तहत संचालित मकान गणना व मकान सूचीकरण कार्य का एक महत्वपूर्ण चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया। प्रगणक वरुण कुमार मिश्रा ने निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य संपन्न कर अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। इस दौरान सुपरवाइज़र मोहम्मद अर्श सिद्दीकी ने निरंतर मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण प्रदान कर कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्य पूर्ण होने के बाद चार्ज अधिकारी राज मणि वर्मा ने इसकी समीक्षा कर कार्य की गुणवत्ता व समयबद्धता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रियाओं में से एक है, जिसकी सफलता कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण पर निर्भर करती है। यह भी पढ़ें- मकान सूचीकरण और मकान गणना कार्य का औचक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.