मकान गणना में बेहतर कार्य करने वाले प्रगणक सम्मानित
मैनपुरी, जून 2 -- डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में तहसील क्षेत्र में चल रही मकान गणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित समारोह में एसडीएम नीरज द्विवेदी और तहसीलदार गौरव कुमार ने एक दर्जन से अधिक प्रगणकों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम नीरज कुमार द्विवेदी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में भी प्रगणकों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को बेहतर तरीके से पूरा किया जा रहा है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी कर्मियों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- तहसीलदार और ईओ ने प्रगणकों को किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.