भभुआ, अप्रैल 24 -- भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह-शाम मकान की गणना की दी सलाह रामपुर, एक संवाददाता। पीएचसी परिसर स्थित कोविड सभागार भवन में चल रहे नौ दिवसीय मकान गणना का प्रशिक्षण शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। इस बात की जानकारी देते हुए प्रशिक्षक रामअशीष कुमार ने बताया कि मकान गणना के लिए 210 शिक्षक- शिक्षिकाओं को दो शिफ्ट में प्रशिक्षिण दिया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रगणकों को निर्देश दिया गया है कि सुबह-शाम अपने कार्य करें। इस काम को करने के लिए अपने क्षेत्र का एक नजरी नक्शा बना लें, ताकि परेशानी न हो सके। मकान की गणना के दौरान आमलोगों को जागरुक करने को लेकर दीवार लेखन करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण मकान गणना के दौरान 34 बिंदु पर जानकारी लेकर उसको विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें...