मकान गणना के लिए विद्यालयों से दूर दी गई जिम्मेदारी
बाराबंकी, मई 14 -- रामनगर। स्थानीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मकान गणना में आ रही कुछ समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम रामनगर आनंद तिवारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का आवंटन शिक्षकों के विद्यालय व सेवा क्षेत्र से दूर किया गया है। जिससे कार्य में दिक्कतें हो रही है। इसे रद्द कर विद्यालय के समीप आवंटन किया जाए। कई प्रगणकों को दो हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का आवंटन मैसेज प्राप्त हुआ है, जिससे वे भ्रम में हैं। इसलिए उनकी स्थिति स्पष्ट की जाए। ज्ञापन के द्वारा उक्त समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री उमानाथ मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष आलोक शुक्ल, ललित वर्मा, श्याम किशोर बाजपेई, शिक्षा मित्र जिला मंत्री सुरेंद्र मिश्र, रवि भदौरिया, मंत्री पवन मिश्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.