आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक होगा। इस दौरान प्रगणक प्रत्येक मकान का विवरण संकलित करते हुए उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित 33 प्रश्नों के उत्तर से संबंधित डाटा जुटाएंगे। इसके लिए नगर के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 80 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर्स कुलभूषण सिंह, अरविंद यादव, समीउल्लाह अंसारी,जनगणना कार्य निदेशालय से नामित जिला प्रभारी आकाश राय की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.